बिहार
बिहार में हर महीने औसतन तीन पुलिस मुठभेड़ की घटनाएं हो रही हैं। इस साल अब तक 12 पुलिस मुठभेड़ की घटनाएं सामने आईं हैं, जिसमें चार अपराधी ढेर हुए है। वहीं नौ अपराधी घायल हैं, जो इलाजरत हैं। अब राज्य सरकार अपराध पर नकेल कसने को लेकर नई पॉलिसी बनाई है, जिससे अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।

बिहार पुलिस की STF टीम तैयार
दरअसल राज्य सरकार बड़ा कदम उठाते हुए हथियार के बल पर अपराध को अंजाम देने वालों अपराधियों पर नकेल कसने जा रही है। इसे लेकर बिहार पुलिस की STF टीम तैयार की जा रही है, जो अपराधियों पर कड़ी नजर रखेगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में इस साल अप्रैल महीनों पुलिस और अपराधियों के बीच 12 मुठभेड़ हुए, जिसमें चार अपराधी मारे गए। वहीं नौ को पैर में गोली लगी, जिसके बाद वो इलाजरत है।

कई इनामी अपराधी ढेर और गिरफ्तार
मृतक अपराधियों में शामिल कुख्यात अपराधी प्रिंस उर्फ अभिजीत, ईओ की हत्या करने वाला रामधनी है। इसके अलावा, अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा इनामी सहित 18 बिहार पुलिस की एसटीएफ ने पिछले चार महीने में 38 इनामी सहित जिलों की टॉप 10 और 20 की सूची में शामिल 730 नक्सली भी गिरफ्तार हुए। इनामी अपराधियों में तीन लाख, दो लाख व एक लाख रुपये के घोषित एक-एक इनामी को पकड़ा गया। 50 हजार रुपये के नौ इनामी जबकि 25 हजार रुपये के 26 इनामी अपराधियों को पकड़ा गया है।