logo

BIHAR : पटना में दिनदहाड़े बड़े व्यवसायी की हत्या, अपराधियों ने बेटे और स्टाफ को भी मारी गोली

muder_photo.jpg

बिहार  

बिहार कें  दानापुर इलाके में जेडीयू नेता दीपक मेहता की हत्या का मामला सामने आने के बाद लगतार दिनदहाड़े हत्या का मामला आ रहा है। इसी क्रम  में बुधवार की सुबह दिनदहाड़े अपराधियों ने पटना एक बड़े व्यवसायी की गोली मारकर हत्या  कर दी। हत्या और गोलीबारी की घटना पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के मिर्चाई गली की है। जहां पिता को गोली मरने के बाद व्यवसायी के पुत्र और कर्मचारी को भी गोली मारी है।

अज्ञात अपराधियों ने की  गोलीबारी

जानकारी के मुताबिक सिटी में तेल के बड़े कारोबारी प्रमोद बागला को निशाना बनाते हुए अज्ञात अपराधियों ने  गोलीबारी की इस घटना  को अंजाम दिया। जिसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं व्यवसायी के पुत्र गोलू और एक कर्मचारी को भी गोली लगी है। घायलों को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच अस्पताल में भेजा गया है। मामले की जानकारी लोगों को मिलते ही लोगो ने सड़क में शव को  रखकर प्रदर्शन करने लगे।

 


शव के साथ किया रोड जाम 

घटना के बाद पटना का अशोक राजपथ मार्ग पूरी तरह से जाम कर दिया गया। सूचना  मिलते ही डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस घटना से अपराधियों के खिलाफ लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है और लोग पुलिसिंग को लेकर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।