द फॉलोअप डेस्क
बिहार में मोकामा थाना क्षेत्र स्थित साहबेगपुर में बुधवार को चार कट्ठा जमीन को लेकर विवाद शुरू हुआ और दो लोगों की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजीव यादव और उसकी मां मंजू देवी के रूप में हुई है। दोनों को मुखाग्नि राजीव यादव के डेढ़ साल के बेटे शिवांश ने दी। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। यह दर्दनाक मंजर देख सभी लोगों की आंखे नम हो गईं। राजीव अपने पीछे गर्भवती पत्नी और डेढ़ साल के बेटे शिवांश को छोड़ गये। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और हत्याकांड में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस द्वारा पूछताछ में पीड़ित पक्ष ने बताया कि राजीव के ही चाचा ने इस घटना को पूरी साजिश के तहत अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि करीब चार महीने पहले से ही दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि इसकी सूचना राजीव ने अपने चाचा और उनके बेटे के खिलाफ थाने में दी थी। लेकिन उसके बाद मामला दब गया था। हालांकि अंदर ही अंदर राजीव यादव का चाचा खुन्नस पाल रखा था।

आखिरकार चार महीने बाद चाचा और उनके बेटे विजय यादव ने साजिश के तहत लखीसराय, सूर्यगढ़ा और भी दूसरे जगह से रिश्तेदारों के साथ बदमाशों को बुलाकर घटने को अंजाम दिय़ा। बहरहाल ग्रामीण पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सभी इस पर नजर बनाए हुए हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है।