बिहार
तेजस्वी यादव ने आज सोशल मीडिया (X) पर एक वीडियो पोस्ट कर नितीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार पर पलटवार किया। दरअसल इस वीडियो में नीतीश कुमार के बेटे निशांत का एक पुराना बयान है। जिसमें निशांत से पत्रकारों द्वारा सवाल पूछा गया है कि विपक्ष का कहना है कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। इस पर निशांत कुमार का जवाब देते दिख रहे हैं कि कैसे नहीं बनेंगे, अमित अंकल ने तो कहा कि पापा ही मुख्यमंत्री बनेंगे। साथ ही निशांत ने यह भी कहते दिख रहे हैं कि सम्राट चौधरी का भी कहना है कि 15-15 साल तक उन्होंने बतौर मुख्यमंत्री काम किया तो कैसे नहीं बनेंगें। बता दें कि इस वीडियो में मत रो.ओ...मेरा दिल... का गाना भी बज रहा है। तेजस्वी ने इस वीडियो को पोस्ट कर एक साथ बाप-बेटा दोनों को घेरते दिख रहे हैं।

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
वहीं आज सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह बिहार राज्य में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बने। लोकभवन में राज्यपाल ने उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद उन्होंने मुख्य सचिवालय भवन के सभागार में प्रदेश के वरीय अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इसके तुरंत बाद ही उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान यह स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में मोदी-नीतीश मॉडल ही चलेगा।

एनडीए घटक दल के नेताओं ने सम्राट को दी बधाई
सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर लोजपा, रालोसपा, भारतीय जनता पार्टी और हम पार्टी के शीर्ष नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी। लोजपा (रामविलास) के चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार की मौजूदगी और सक्रियता राज्य में रहेगी और इसका फायदा नई सरकार को मिलेगा। हम बिहार को विकसित राज्य बनाने की दिशा में काम करेंगे और आगे बढ़ेंगे। बिहार को अगले पड़ाव की ओर सम्राट चौधरी ले जाएंगे। बिहार की प्रगति और भी तेज गति से आगे बढ़ेगी। नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से निकालकर सुशासन व्यवस्था में लाने का काम किया, सम्राट चौधरी उसी को आगे बढ़ाएंगे।