logo

बिहार में चार साल इंतजार के बाद, एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी की जगह कुत्ते की फोटो! भर्ती प्रक्रिया पर उठे संगीन सवाल

abhe.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार रोहतास जिले से एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है।  एक अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड में उसकी तस्वीर की जगह कुत्ते की फोटो नजर आ रहा है। दरअसल यह पूरा मामला बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धवा गांव निवासी रितेश कुमार से जुड़ा हुआ है। रितेश कुमार ने साल 2022 में सिविल कोर्ट में प्यून पद के लिए आवेदन दाखिल किया था। चार साल के लंबे इंतजार के बाद वर्ष 2026 में इस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हुआ। रितेश ने अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया। मगर जैसे ही उन्होंने एडमिट कार्ड देखा, उनके होश उड़ गए। एडमिट कार्ड में नाम, पिता का नाम और बाकी तमाम विवरण तो सही दर्ज थे, लेकिन उनकी फोटो की जगह एक कुत्ते की तस्वीर लगी हुई थी। यह नज़ारा देखकर रितेश कुमार के होश उड़ गए। पहले तो उन्हें लगा कि शायद वेबसाइट में कोई गड़बड़ी हो गई होगी। कभी-कभी स्लो नेटवर्क के कारण भी गड़बड़ियां देखने को मिलती है। रितेश को भी ऐसा ही कुछ लगा। लेकिन जब उन्होंने दोबारा एडमिट कार्ड को डाउनलोड किया तो फिर से उनकी फोटो की जगह कुत्ता का ही फोटो आया। 

जानकारी के मुताबिक इस पद के लिए लिखित परीक्षा 15 मार्च को आयोजित होनी है और रितेश कुमार का परीक्षा केंद्र सहरसा जिले में निर्धारित किया गया है। ऐसे में इस ‘अजब कारनामे’ ने भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। रितेश कुमार ने बताया कि “चार साल से इस परीक्षा का इंतजार कर रहा था। जब एडमिट कार्ड आया तो खुशी हुई, लेकिन फोटो की जगह कुत्ते की तस्वीर देखकर मैं पूरी तरह हैरान रह गया। समझ नहीं आया कि यह कैसी लापरवाही या साजिश है। हालांकि, रितेश इस मामले को लेकर संबंधित भर्ती बोर्ड और विभाग को शिकायत भेज दी है और एडमिट कार्ड में हुई इस बड़ी गड़बड़ी को जल्द ठीक करने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते यह गलती दुरुस्त नहीं हुई तो परीक्षा केंद्र पर उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अब देखना यह होगा कि परीक्षा से पहले विभाग इस हैरतअंगेज गलती को सुधारता है या नहीं।

Tags - Bihar news Rohtas Bihar Bikramganj Rohtas admit card error Bihar dog photo in admit card Bihar recruitment controversy civil court peon recruitment Bihar Ritesh Kumar Rohtas exam admit card mistake India Bihar exam news recruitment process Bihar