logo

फुलवारीशरीफ में पैर फिसलने से पोखऱ में गिरा युवक, डूबने से मौत; लोगों ने टायर जलाकर किया सड़क जाम

53rf53k.jpg

बिहार

पटना के फुलवारीशरीफ के भूसौला पोखऱ में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के 12 घंटे बाद भी शव को बरामद नहीं होने से लोगों में गुस्सा फूट पड़ा। सुबह करीब 9 बजे से ही एम्स गोलंबर को गुस्साए लोगों ने टायर जलाकर सड़क जाम कर रखा है। मृतक की पहचान बिक्रम थाना क्षेत्र के मोहनचक निवासी बिलेंद्र कुमार के रुप में हुई है जिसकी उम्र 28 वर्ष बताई जा रही है। 

पैर फिसलने से गिरा पोखर में
जानकारी के अनुसार, बिलेंद्र अपने किसी रिश्तेदार के घऱ में तिलक समारोह में गया था। सोमवार रात करीब 10 बजे वह शौच के लिए बाहर निकला था। इसी दौरान अंधेरी रात में नहीं दिखने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह पोखऱ में गिर गया। जैसे ही घटना की सूचना लोगों को मिली अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने युवक को खोजने की बहुत कोशिश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। 

स्थानीय लोगों का आरोप
स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। हालांकि लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई बचाव कार्य नहीं किया गया। इसी के विरोध में आज मंगलवार को स्थानीय लोग सड़क पर आगजनी कर आवागमन ठप कर रखा है। आमलोगों को सड़क जाम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर लंबा जाम लगा हुआ है। इधर, पुलिस स्थिति को नियंत्रण में करने की प्रयास में जुटी हुई है।

Tags - Phulwari Sharif drowning case Patna local news Phulwari Sharif pond accident Bhusaula pokhar incident youth drowning Bihar news AIIMS Golambar road jam Bihar protest road blockade tyre burning protest Patna drowning death Bihar 2026 police neglig