द फॉलोअप डेस्क
बिहार के गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारी मोड़ के पास एनएच-27 पर आज सुबह एक सड़क हादसा हो गया। सूत्रों के मुताबिक एक बेकाबू ट्रक ने गश्ती पर निकली पुलिस टीम की जीप को जोरदार टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के कारण जीप पलट कर गिर गई। बताया जा रहा है कि जीप में बैठे तीन पुलिसकर्मी तारकेश्वर सिंह, मोहम्मद फारूक और सत्येंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार चालक की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।