logo

गया में स्कूली बच्चों से भरी टोटो पलटी, हाइवा टकराने से हुआ हादसा

बिहार_ा.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के गया जिले से आज मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी एक टोटो पलटने से बच्चों की घायल होने की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक, टोटों में लगभग दस बच्चे बैठे थे। घटना में टोटो चालक सुबोध कुमार की नाक में कट गई है। दरअसल यह हादसा तब हुई जब सभी बच्चे टोटो में बैठकर स्कूल जा रहे थे। इसी क्रम में एक हाइवा के टोटो में टक्कर के बाद डोभी स्थित चतरा मोड के पास GT रोड पर य़ह घटना हुई। इधऱ, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी बच्चों और चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि टोटो का चालक सुबोध कुमार को प्राथमिक इलाज के बाद मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया है।

घायल बच्चों में खुशबू कुमारी, शिवानी कुमारी, खुशी कुमारी, सुहानी कुमारी, अंशिका कुमारी और सतीश कुमार शामिल है। घटना के बाद हाइवा चालक फरार हो गया। पुलिस हाइवा चालक की खोज में जुटी हुई है।

Tags - Gaya road accident school children injured Bihar toto accident India GT Road Dobhi accident Hiwa truck collision Bihar accident news students injured Gaya road safety Bihar Dobhi PHC treatment Magadh Medical College Gaya driver absconding case