logo

दानापुर में शॉर्ट सर्किट से गिफ्ट कॉर्नर दुकान में लगी आग, लाखों रूपये का सामान जलकर राख 

6rtुि.jpg

दानापुर/बिहार

बिहार के दानापुर में आज शॉर्ट सर्किट के कारण एक दुकान में आग लग गई। किड्स एंड मॉम गिफ्ट कॉर्नर दुकान में आग लगने से दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गई। 

आधे घंटे बाद काबू पाया गया  

घटना खगौल रोड स्थित विजय सिंह यादव पथ पर त्रिभुवन मोड़ के पास का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह-सुबह अचानक दुकान से धुंआ उठा। जिसे देख लोगों में चीख-पुकार मच गई। लोगों का कहना है कि देखते ही देखते आसपास की दो से तीन दुकानों में भी आग फैल गई। हालांकि उन दुकानों में आंशिक तौर पर नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया।   

लाखों रूपये का सामान जलकर राख

पुलिस द्वारा पूछताछ में दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि दुकान में रखी लगभग लाखों रूपये का सामान जलकर राख हो गई है।

Tags - Danapur fire incident short circuit shop fire Kids and Mom Gift Corner Khagaul Road Vijay Singh Yadav Path Tribhuvan Mor Danapur Bihar fire news gift shop fire Bihar fire brigade response Danapur property loss in fire Amit Kumar shop owner local