logo

गयाजी में पुलिस गश्ती कर रही टीम पर हमला, अपराधियों ने तोड़ा ASI का हाथ

Untाििैा.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के गयाजी में पुलिस गश्ती टीम पर अज्ञात अपराधियों द्वारा हमला करने से ASI विक्रम पासवान की हाथ टूट गई। घटना मंगलवार रात करीब 2 बजे गेवालबिगहा मोड़ के पास रामपुर थाने की बताई जा रही है। घायल विक्रम पासवान मगध मेडिकल अस्पताल में इलाजरत हैं। घटना की जानकारी मिलते ही रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह, सिविल लाइंस थानाध्यक्ष शमीम अहमद सहित डायल 112 की पुलिस टीम सहित अन्य थानों की पुलिस गश्ती गाड़ी मौके पर पहुंची और हमलावरों की छापेमारी शुरू की। हालांकि बुधवार सुबह पुलिस टीम द्वारा दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

दरअसल जांच में पता चला कि गश्ती कर रही पुलिस को गेवालबिगहा मोड़ के पास रात करीब 2 बजे एक दुकान खुली हुई दिखी,  जहां 10 से 15 लोग एकत्रित होकर शोर-गुल कर रहे थे। ASI विक्रम अपनी टीम के साथ दुकान के पास गए और वहां मौजूद लोगों को दुकान बंद करने को कहा। इस दौरान मौके पर मौजूद एक व्यक्ति, जो शराब के नशे में धूत था ASI विक्रम को दूकान बंद करने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट भी हुई। इसी क्रम में ASI विक्रम का हाथ टूट गया। बहरहाल पुलिस लगातार आरोपियों की खोज में लगी हुई है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

Tags - Gaya police attack police patrol team assault ASI Vikram Paswan injured Bihar crime news police team attacked Gaya ASI hand fracture incident Rampur police station Gaya Gewal Bigha mod incident ward councillor attack case Bihar law and order pol