logo

वैशाली में चलती ऑटो में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान

33ुि.jpg

वैशाली/बिहार
बिहार के वैशाली में आज गुरुवार को शॉर्ट सर्किट से अचानक एक ऑटो में आग लग गई। जिससे ऑटो में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। घटना पातेपुर प्रखंड के बालिगांव का है। 

अचानक उठने लगी आग की लपटें
घटनास्थल पर मौजूद नंदन कुमार ने इसकी पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऑटो अगरेल की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बालिगांव चिमनी के पास पहुंचते ही गाड़ी की इंजन गर्म हो गया। उसके बाद इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा और ऊंची-ऊंची आग की लपटे उठने लगी। ऑटो में रखा सारा सामान देखते ही देखते राख हो गया। इस दौरान बड़ी मुश्किल से चालक ने अपनी जान बचाई। 

हताहत होने की कोई सूचना
 जलती हुई गाड़ी को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। हालांकि इसमें  राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि काफी देर बाद आग पर काबू पाया गया।

Tags - fire running auto caught fire driver escaped safely Patepur Baligaon case engine overheating issue vehicle fire Bihar fire brigade response road accident Bihar