द फॉलोअप डेस्क
बिहार के कटिहार जिला स्थित नवाबगंज चौक पर बीती रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतना भयावह था कि देखते ही देखते कई दुकानें जल कर राख हो गई। खबर लिखने तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया और साथ ही दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

बहरहाल इस दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी और आक्रोश भी देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना था कि यदि दमकल समय पर पहुंच जाती तो नुकसान कम हो सकता था। इधर प्रशासन मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित दुकानदारों के लिए मुआवजे की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है।