logo

मुंबई में बिहार के मजदूर की चाकू गोदकर हत्या, लोगों ने शव को रख किया सड़क जाम 

बिहार90teref.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार स्थित शिवहर के एक मजदूर की मुंबई में चाकू गोदकर कर हत्या कर दी गई। घटना के विरोध में गांव में लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और आगजनी भी की। दरअसल यह घटना 30 मार्च की सुबह मुंबई शहर अंतर्गत धारावी माहिम फाटक इलाके की है। मृतक का नाम अवधेश ठाकुर है जिसकी उम्र 25 वर्ष बतायी जा रही है। घटना से नाराज लोगों ने गुरुवार को शिवहर-तरियानी-मीनापुर स्टेट हाइवे को वैद्यनाथपुर के पास सड़क जामकर जोरदार हंगामा किया। दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान नाराज लोगों ने टायर जलाकर आगजनी की। 

सूत्रों के मुताबिक, अवधेश शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के वैद्यनाथपुर गांव निवासी का निवासी था। बचाने के क्रम में उसके भाई सूरज कुमार ठाकुर व नीरज कुमार ठाकुर जख्मी हो गए थे। घटना के बाद भाई नीरज कुमार ठाकुर ने मुंबई के शाहुनगर ठाणे पुलिस स्टेशन में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हालांकि इस वारदात के बाद किसी अधिकारी या जनप्रतिनिधि द्वारा मृतक के स्वजनों का कोई हालचाल तक नहीं लिए जाने पर नाराजगी भी व्यक्त की। फिलहाल ठाणे पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Tags - Mumbai murder case Sheohar news migrant worker murder India Dharavi Mahim Phatak incident Bihar labourer killed crime news Mumbai road blockade protest Bihar Shivhar Tariani Minapur highway jam migrant safety India knife attack Mumbai police inv