logo

बिहार में CM चेहरे और राज्यसभा की पांचवीं सीट पर जल्द आ सकता है फैसला, NDA की सभी सीटों पर जीत का दावा 

fvdिि.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार में मुख्यमंत्री के चेहरे और राज्यसभा चुनाव की पांचवीं सीट को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच राज्य के परिवहन मंत्री श्रवण कुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद और राज्यसभा की पांचवीं सीट के उम्मीदवार को लेकर अंतिम फैसला सभी दलों के नेता मिलकर करेंगे। श्रवण कुमार ने कहा कि हर पार्टी का नेता चाहता है कि उसका उम्मीदवार मुख्यमंत्री बने, लेकिन इस मुद्दे पर सामूहिक सहमति से ही निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि गठबंधन के सभी नेता मिलकर इस पर अंतिम फैसला करेंगे। राज्यसभा चुनाव को लेकर मंत्री ने दावा किया कि बिहार में हो रहे विकास कार्यों को देखते हुए विधायक उसी आधार पर मतदान करेंगे, चाहे वे किसी भी दल से जुड़े हों। उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन के उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ेगा और भाजपा गठबंधन सभी पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगा।

मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि हाल ही में हुई बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं और सभी विधायक एकजुट होकर मतदान करेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि 14 मार्च को उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर विधायकों की बैठक होगी, जहां उन्हें मतदान से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 15 मार्च को संसदीय कार्य मंत्री के यहां रणनीतिक बैठक आयोजित की जाएगी। वहीं गैस सिलेंडर की कथित किल्लत को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि कुछ लोग कालाबाजारी में लगे हुए हैं, लेकिन राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

Tags - Bihar politics news Bihar CM face debate Rajya Sabha election Bihar 2026 NDA claim victory Bihar Shravan Kumar transport minister Bihar BJP JDU alliance Bihar Upendra Kushwaha residence meeting Patna Bihar MLA meeting news Mahagathbandhan vs NDA B