logo

बिहार में बहाल होंगे 46,882 नए टीचर, TRE 4 को लेकर आया पुख्ता अपडेट

6f3.jpg

बिहार
बिहार में नई सरकार के गठन होते ही TRE 4 को लेकर अपडेट आना शुरु हो गया। लंबे समय से अभ्यर्थी TRE 4 के नोटिफिकेशन का इंतजार में थे। जानकारी के मुताबिक, जल्द ही इस भर्ती प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके तहत 46,882 पदों पर शिक्षकों को बहाल किया जाएगा। हालांकि अभ्यर्थी 1 लाख पदों पर नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों की मांग से अगर कम पदों पर भर्ती प्रक्रिया निकाली जाती है तो राज्य में एक बार फिर से आंदोलन के लिए अभ्यर्थी सड़क पर उतर सकते हैं। 
 

20 अप्रैल तक आधिकारिक नोटिफिकेशन
TRE 4 भर्ती को लेकर  बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) तैयारी में जुट चुका है। आयोग की तरफ से 20 अप्रैल तक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। 26 से 30 अप्रैल के बीच इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं परीक्षा 22 से 27 सितंबर के बीच किया आयोजित की जाएगी। 
 

भर्ती प्रक्रिया में कई अहम बदलाव 

हालांकि इस बार भर्ती प्रक्रिया में आयोग ने कुछ अहम बदलाव भी किए हैं। अभ्यर्थियों को राज्य के सभी 38 जिलों का प्राथमिकता क्रम अनिवार्य रूप से भरना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिला विकल्प नहीं भरने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। बता दें कि यह नई व्यवस्था BPSC सिविल सेवा परीक्षा के पैटर्न पर लागू की गई है, जिसमें मेरिट के आधार पर जिले का आवंटन होगा। मेरिट के आधार पर यदि संबंधित जिले में सीट उपलब्ध नहीं होगी तो अभ्यर्थी का चयन नहीं सकेगा। इसके अलावा आवेदन प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है। अब अभ्यर्थियों को पहले आवेदन शुल्क जमा करना होगा। उसके बाद ही फॉर्म भरने का लिंक एक्टिव होगा। साथ ही आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Tags - Bihar teacher recruitment TRE 4 update BPSC teacher vacancy 46882 teacher posts Bihar Bihar government jobs BPSC notification 2026 teacher recruitment exam Bihar online application TRE 4 BPSC exam date September government teacher jobs India Bih