logo

कटिहार में हुई जायसवाल महासभा की बैठक, समाज के विकास को लेकर लिया गया संकल्प

mahasabha.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के कटिहार में अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें झारखंड से प्रदेश अध्यक्ष सुनील जायसवाल के नेतृत्व में कई प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। झारखंड से जगदीश जायसवाल, पारस जायसवाल, प्रभात रंजन जायसवाल और अनीश जायसवाल भी बैठक में शामिल हुए। सभी ने मिलकर समाज के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।


झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनील जायसवाल ने बताया कि यह अधिवेशन समाज के विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। देशभर से आए प्रतिनिधियों ने एकता दिखाते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक मदद पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नेपाल के खेलकूद और कल्याण मंत्री प्रमोद जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और समाज के उत्थान के लिए अपने सुझाव रखे।


बैठक में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों के विधायक और पूर्व विधायक मौजूद थे। बिहार के कटिहार के विधायक और पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने भी व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और समाज के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। सुनील जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर मोदी और वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में झारखंड में कलवार समाज को एकजुट करने का काम किया जाएगा।

Tags - jaiswal mahasabha bihar news latest news