logo

शपथ ग्रहण के तुरंत बाद सीएम सम्राट ने अधिकारियों संग की मीटिंग

a1621.jpg

पटना:

शपथ ग्रहण के तुरंत बाद बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्य सचिवालय भवन के सभागार में प्रदेश के वरीय अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में विभिन्न विभागों के निदेशक और सचिव के अतिरिक्त वरीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। सीएम सम्राट चौधरी ने अधिकारियों से विभागों के कामकाज से संबंधित ब्रीफिंग ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। गौरतलब है कि मंगलवार की शाम को 4 बजे एनडीए विधानमंडल दल का नेता चुने जाने के बाद आज ही 11 बजे उन्होंने लोकभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अतिरिक्त आज जेडीयू कोटे से बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। 33 मंत्रियों का स्थान फिलहाल रिक्त है। मंत्रिमंडल विस्तार के पश्चात नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जायेगी। नीतीश कुमार अब राज्यसभा सांसद हैं। 

Tags - Samrat ChoudharySamrat Choudhary NewsSamrat Choudhary Latest NewsBihar NewsBihar UpdateBihar PolitcsBihar Political News