बिहार की राजधानी पटना में 21 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के नवनियुक्त 1239 पुलिस अवर निरीक्षकों (दारोगा) को नियुक्ति पत्र देंगे। इनमें 2 ट्रांसमेन और 1 ट्रांसवुमेन शामिल हैं।
बिहार की राजधानी पटना से एक खबर सामने आ रही है। यहां दीघा थाना के एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के वक्त मां और नवजात बच्चे की मौत होने के कारण परिजनों ने जमकर बवाल मचाया है।
बिहार में डेंगू के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। यहां राजधानी पटना के एनएमसीएच के मेडिसिन वार्ड में भर्ती 70 वर्षीय वृद्ध की मौत डेंगू से हो गई।
झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने बताया कि बिहार विधासभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव 18 अक्टूबर को रांची आयेंगे।
बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब कांड की आशंका व्यक्त की जा रही है। मशरक के इब्राहिमपुर में शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत और दो लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है।
बिहार के पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद क हत्या में सजा मिलने के बाद आरजेडी नेता और पूर्व विधायक विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला आज पटना जिला कोर्ट में आत्मसमर्पण करेंगे।
पटना में पुलिस ने 45 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने मौके पर से लगभग दर्जनभर से अधिक बाइक, 4 कार और पिस्तौल भी बरामद की है।
शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि बिना आदेश के कई संस्था के प्रतिनिधि/व्यक्ति माइक और कैमरा आदि को लेकर विद्यालय परिसर में जाकर शैक्षिक कार्य में व्यवधान उत्पन्न करते हैं।
बिहार के जमुई जिले के सिकंदराबाद विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी की पत्नी रश्मि कुमारी का हार्श फायरिंग करते हुए एक वीडियो सामने आया है।
पटना के पॉश इलाके नेहरू नगर में एक दंपत्ति की हत्या का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान बिस्कोमान के सेवानिवृत अधिकारी एनके श्रीवास्तव (70) और उनकी पत्नी सुजाता (65) के रूप में हुई है।
बिहार की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो गई है। तरारी,रामगढ़,बेलगंज,और इमामगंज सीट पर 13 नवंबर 2024 को उपचुनाव के लिए मतदान होगा।
बिहार में फिर से पकड़ौआ विवाह का चलन बढ़ने लगा है। एक गैरसरकारी रपट के मुताबिक इसी साल अपहरण कर अबतक 66 विवाह हो चुके हैं।