पटना के परसा बाजार में महिला सिपाही कनक प्रिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मौत से पूरी तरह से लोगों में हड़कंप मच गया है। वहीं मृतका के घर वाले उसके कांस्टेबल पति प्रभात कुमार को इस मामले का आरोपी बता रहे है।
मऊ विधायक अब्बास अंसारी को हेट स्पीच देने के मामले में अदालत ने दोषी ठहराया है। साल 2022 में ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था। दोषी ठहराये जाने के साथ ही अब उनकी विधायकी पर भी संकट मंडराता दिख रहा है।
रोहतास के बिक्रमगंज में नशे में धुत एक पिता राम भज्जू पासवान ने अपनी ही 17 वर्षीय बेटी ज्योति कुमारी की लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी। जिसके बाद से वह फरार है, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने दिनदहाड़े दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फतुहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात दो युवकों पर अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की।
बिहार के भोजपुर में एक सड़क हादसे में ससुराल जा रही दुल्हन की मौत हो गई वहीं दूल्हे की हालत नाजुक है, जिसके बाद परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना बिहार के आरा में बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर हुई है।
बिहार के सीतामढ़ी जिलें में सीबीआई ने ग्रामीण बैंक के एक शाखा प्रबंधक और एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मामला पीएमईजीपी सब्सिडी जारी करने के बदले रिश्वत लेने का था।
बिहार में उच्च जाति के विकास के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उच्च जाति आयोग का गठन कर दिया है। नीतिश कुमार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता महाचंद्र सिंह को इस आयोग का अध्यक्ष बनाया है।
पीएम मोदी से आज पटना एयरपोर्ट में सिक्सर किंग वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार ने मुलाकात की। इस मुलाकात में पीएम मोदी क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से हल्के अंदाज में बातचीत करते और मुस्कुराते नजर आए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार दौरे के दूसरे दिन सासाराम पहुंचे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे।
अनंत सिंह जो बिहार के चर्चित बाहुबली और मोकामा के पूर्व विधायक के रूप में जाने जाते हैं, को पंचमहला मामले में दर्ज पुलिस बाधा के केस में अदालत से जमानत मिल गई है, लेकिन अब तक जेल से रिहाई नहीं हो पाई है।
शुक्रवार की सुबह बिहारशरीफ में काम पर जा रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। यह घटना बिहारशरीफ के नूरसाय थाना क्षेत्र का है।